{"_id":"5fa54d068ebc3e9b8c5d79f8","slug":"ghaziabad1604668678","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होंगे स्नातक कोर्सेज में दाखिले को नए रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कल से शुरू होंगे स्नातक कोर्सेज में दाखिले को नए रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः स्नातक कोर्सेज में खाली सीटों पर 8 से 20 नवंबर तक होंगे पंजीकरण
विज्ञापन
- एडेड कॉलेजों में अधिकांश सीटें फुल, सेल्फ फाइनेंस में करा सकेंगे पंजीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू में स्नातक प्रथम वर्ष की खाली सीटों को भरने के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आठ नवंबर से शुरू होगी। दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए 20 नवंबर तक का अवसर दिया जाएगा। महानगर के डिग्री कॉलेजों में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिले का अवसर बचा है।
महानगर के प्रमुख एमएमएच डिग्री कॉलेज, एसडी कॉलेज, वीएमएलजी और माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी में 80 फ़ीसदी के करीब सीटें भर चुकी हैं। विश्वविद्यालय की आने वाली दूसरी ओपन मेरिट के जरिए बाकी सीटों के भरने की पूरी संभावना है। ऐसे में नए रजिस्ट्रेशन में विद्यार्थियों के पास केवल सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में खाली सीटों पर पंजीकरण का मौका होगा। विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 2 लाख सीटें हैं। पहले चरण में चली गई पंजीकरण की प्रक्रिया में कुल 1.30 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। बाकी खाली सीटों पर पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय ने फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
-------
विज्ञापन