फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एक लाख न दिलाने पर जीडीए जेई व कर्मचारी को पीटा, पार्षद समेत 8 पर केस

एक लाख न दिलाने पर जीडीए जेई व कर्मचारी को पीटा, पार्षद समेत 8 पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
- जीडीए के जेई से मारपीट कर सहकर्मी को जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
विज्ञापन
- जेई बोला- अवैध उगाही को आरोपियों ने बनाया हुआ है गैंग, करते हैं ब्लैकमेल माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए प्रवर्तन जोन-4 के जेई रमेशचंद्र ने पार्षद आसिफ अली, फुरकान मलिक, हैदर अली और राजकुमार समेत 8 लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। जेई का आरोप है कि गत 31 अक्टूबर को एक भवन निर्माण का निरीक्षण करने के दौरान उक्त लोगों ने मकान मालिक से एक लाख रुपये दिलाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके व उनके सहकर्मी मजबूत सिंह से मारपीट की। जेई की सूचना पर जीडीए वीसी ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से बात की। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र द्वारा की जा रही है।................ जेई रमेश चंद्र का कहना है कि गत 31 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे वह सेक्टर-11 प्रताप विहार में हो रहे निर्माण का निरीक्षण करने गए थे। निर्माण का मिलान स्वीकृत मानचित्र से करते समय वहां पार्षद आसिफ चौधरी, फुरकान मलिक, हैदर अली, राजकुमार व 4 अन्य लोग आ गए और उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जेई का आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने कहा कि भवन मालिक से या तो एक लाख रुपये दिला दो, नहीं तो वह उसे निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। आरोपियों से डरकर वह वहां से चले गए। जेई का कहना है कि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उनके पास पार्षद आसिफ चौधरी का फोन आया। उसने उनसे कहा कि वह उनकी कार के पास खड़ा है, वह वहां आ जाएं। जेई के मुताबिक वह सहकर्मी मजबूत सिंह के साथ बाइक से गाड़ी के पास गए तो वहां खड़े आसिफ ने लात मारकर बाइक गिरा दी, जिससे मजबूत सिंह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आसिफ व उसके साथियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मजबूत सिंह उन्हें बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
अवैध वसूली करने के लिए बनाया हुआ है गैंग................ जेई का कहना है कि पार्षद आसिफ व उसके साथियों ने वसूली करने के लिए एक गैंग बनाया हुआ है। इनमें कुछ लोग खुद को मीडियाकर्मी बताते हैं। ये लोग सरकारी कर्मचारियों से अवैध उगाही करते हैं व गलत काम करने के लिए उन पर दबाव डालते हैं। जो भी व्यक्ति निर्माण करता है, उस पर झूठा केस कराने की धमकी देकर पैसे ऐंठते हैं। जेई ने घटना के संबंध में जीडीए के अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद कप्तान के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने आसिफ चौधरी, फुरकान मलिक, हैदल अली, राजकुमार व 4 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा, हत्या की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन............ जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जेई ने मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- अभय कुमार मिश्र, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed