{"_id":"5fa534738ebc3e9bac5f006f","slug":"ghaziabad1604662387","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग के बाद भी दुकानों में किया जा रहा अवैध निर्माण, रिपोर्ट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीलिंग के बाद भी दुकानों में किया जा रहा अवैध निर्माण, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन में जीडीए द्वारा सील की गई दो दुकानों में चोरी छिपे अवैध निर्माण चलता पाया गया। जीडीए के अवर अभियंता की ओर से साहिबाबाद थाने में दोनों दुकान मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीडीए प्रवर्तन जोन सात के अवर अभियंता जेएस मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साहिबाबाद के श्यामपार्क एक्सटेंशन की भूखंड सी एक में दुकानों का निर्माण चल रहा है। जिसमें अवैध निर्माण कराया जा रहा था। २ जुलाई १९ को जीडीए की ओर से नोटिस भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चार मार्च २० को निर्माण कार्य सील कर दिया गया। अवर अभियंता ने बताया कि २३ अक्तूबर २०२० को भम्रण के दौरान पाया गया कि जीडीए द्वारा सील की गई दो दुकानों में चोरी छिपे निर्माण कार्य चलता मिला। इस पर नमन खन्ना और अशोक सूद के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि जीडीए की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन