{"_id":"5fa5346b8ebc3e9b83378805","slug":"ghaziabad1604662379","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इकाइयों में पानी छिड़काव के लिए होगी निगरानी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
औद्योगिक इकाइयों में पानी छिड़काव के लिए होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक इकाइयों में पानी छिड़काव के लिए होगी निगरानी
विज्ञापन
- उद्यमियों को रोजाना सुबह-शाम करना होगा पानी का छिड़काव
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब औद्योगिक इकाइयों के बाहर भी रोजाना सुबह-शाम के समय पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त ने उद्यमियों को निर्देश दिए हैं। प्रशासन और पीसीबी ने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, मोहन नगर आनंद औद्योगिक क्षेत्र व लोनी-भोपुरा रोड औद्योगिक क्षेत्र के अलावा अन्य इलाकोंं में औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है।
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में करीब एक हजार छोटी-बड़ी इकाइयां हैं। जिनमें से देश-विदेश में माल सप्लाई होता है। इसी तरह आनंद औद्योगिक क्षेत्र और राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र व लोनी-भोपुरा रोड औद्योगिक क्षेत्र में डेढ़ हजार से अधिक इकाइयां हैं। इन इलाकों में मालवाहक वाहन चलने की वजह से धूल-मिट्टी उड़ने की संभावना रहती है। जबकि धुआं निकलने पर वायु प्रदूषण फैलने की भी बात प्रकाश में आती रहती है। पीसीबी ने हवा न चलने पर धूल के कण नीचे बैठाने के लिए पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त बीरेंद्र कुमार का कहना है कि उद्यमियों को पानी का छिड़काव सुबह-शाम कराकर निर्देशों का पालन कराया जाएगा। औचक निरीक्षण में यदि किसी ईकाई के बाहर लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
--------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन