फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आठ माह से ठप है पिथौरागढ़ की फ्लाइट

आठ माह से ठप है पिथौरागढ़ की फ्लाइट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
आठ माह से ठप है पिथौरागढ़ की फ्लाइट
विज्ञापन
- लॉक डाउन से पहले ही बंद हो गई थी उड़ान -एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी नहीं है कोई जानकारी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबद। हिंडन एयरपोर्ट से सबसे पहले शुरू होने वाली पिथौरागढ़ की फ्लाइट पिछले आठ माह से ठप है। अब यह उड़ान कब से शुरू होगी इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी नहीं है। यहां तक कि अब एयरपोर्ट पर हेरिटेज एयरलायंस कंपनी के स्टाफ भी बहुत कम ही बैठते हैं। ऐसे में पिथौरागढ़ की उड़ान की जानकारी के लिए एयरपोर्ट पर आने वाली कॉल को भी एयरपोर्ट के स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते।
बता दें कि हिंडन एयरपोर्ट से सबसे पहले पिथौरागढ़ के लिए ही उड़ान सेवा शुरू हुई थी। सप्ताह के छह दिन उड़ान भरने वाली फ्लाइट मार्च के बाद से ही ठप है। तकनीकी कारणों की वह से लॉक डाउन से पूर्व मार्च में ही सेवा ठप हो चुकी थी। इसके बाद से ही उड़ान सेवा ठप है। हालांकि इसके बाद संपूर्ण लॉक डाउन हुआ और घरेलू उड़ान पर भी पाबंदी लगा दी गई। इसके बाद 25 मई से उड़ान सेवा फिर से शुरू की गई लेकिन हिंडन एयरपोर्ट से हुबली की उड़ान तो सुचारू हुई लेकिन पिथौरागढ़ की उड़ान की कोई जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी नहीं दी गई। एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में कंपनी की ओर से उन्हें कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं है। वहीं हैरिटेज एयरलाइन कंपनी के डायरेक्टर रोहित माथुर ने बताया कि उड़ान कब से शुरू होगी वह भी इसकी तारीख नहीं बता सकते। उन्होंने बताया कि दरअसल दुबारा से उड़ान ऑपरेट करने के लिए हमें अमेरिका से विमान के कुछ पार्ट खरीदने हैं, जिसके लिए पंजीकरण के साथ ही अन्य प्रक्रिया पूरी करनी है, ऐसे में कंपनी खरीदारी नहीं कर लेती तब तक उड़ान शुरू करने की बात नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed