फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का इस्तेमाल

नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का इस्तेमाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का इस्तेमाल
पॉलिथीन इस्तेमाल पर रोकः फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः सब्जी मंडिओं, बाजारों प्रतिबंधित पॉलिथीन का खूब हो रहा है इस्तेमाल,
विज्ञापन
- पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम व जीडीए की कार्रवाई का नहीं अतापता, विभागों की शिथिलता का लोग उठा रहे लाभ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नियमों को ताक पर रखकर महानगर में सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलिथीन का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। महानगर के प्रमुख बाजारों, सब्जी मंडियों, किराना मंडी के साथ साप्ताहिक बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन का जमकर इस्तेमाल होता हुआ देखा जा सकता है। प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई न होने के चलते अब दुकानदारों के मन से कार्रवाई का डर लगभग खत्म हो गया है। इसी का नतीजा है कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अक्टूबर 2018 में सिंगल न्यूज़ पॉलिथीन इस्तेमाल, उत्पादन, परिवहन और उसे स्टोर करके रखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। नियम लागू होने के करीब डेढ़ साल तक नगर निगम के साथ जीडीए की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया गया। लेकिन कोविड-19 के बाद से कार्रवाई न होने के चलते सिंगल यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल में वृद्धि हुई है। महानगर को पॉलिथीन फ्री करने के दावे धरातल पर उलट नजर आते हैं। महानगर में हर ओर प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल देखा जा सकता है।
विज्ञापन
जीडीए की कॉलोनियों में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर कार्रवाई लंबे समय से बंद है। प्रतिबंध लागू होने के कुछ माह तक तो प्राधिकरण प्रवर्तन अनुभाग ने लगातार कार्रवाई कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला था। अब अधिकारियों की शिथिलता के चलती प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल हर और देखा जा सकता है। जीरे की इंदिरापुरम सहित अन्य कॉलोनियों की दुकानों और साप्ताहिक बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन का खूब इस्तेमाल हो रहा है। दूसरी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम के साथ जीडीए की कोई बड़ी कार्रवाई न होने से शहर में नकारात्मक संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------- सब्जी मंडियों, साप्ताहिक बाजारों व दुकानों पर लौटाई पॉलिथीनः प्रतिबंधित पॉलिथीन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल महानगर की विभिन्न सब्जी मंडियों में देखने को मिला। पुराना बस अड्डा के पास स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को सब्जी विक्रेता प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए नजर आए। साथ ही सब्जी मंडी से सटी दुकानों में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल होता हुआ दिखाई दिया। लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने का साफ असर नजर आया। सब्जी मंडियों के साथ महानगर के साप्ताहिक बाजारों में भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता हुआ देखा जा सकता है। बाजारों में भी प्रतिबंधित पॉलिथीन की उपलब्धता होने के चलते प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। महानगर के तुराबनगर, घंटाघर, डासना गेट, सिहानी सहित अन्य बाजारों में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल होता हुआ देखा जा सकता है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed