फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गाजीपुर टोल के बाद सराय काले खां में मिली पराग घोष की लोकेशन

गाजीपुर टोल के बाद सराय काले खां में मिली पराग घोष की लोकेशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
- यहां ही अकेले ही अपनी कार ले जाते हुए कैमरे में कैद हुए कारोबारी
विज्ञापन
- पुलिस की तीन टीमों ने दिल्ली और हरियाणा में डाला डेरा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की पॉम कोर्ट सोसायटी निवासी कारोबारी पराग घोष की लोकेशन गाजीपुर टोल के बाद अब दिल्ली के ही सराय काले खां में मिली है। यहां भी वह अकेले ही अपनी कार चलाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसके बाद पुलिस की तीन टीमों ने दिल्ली और हरियाणा में डेरा डाल दिया है। हालांकि, इंदिरापुरम, गाजीपुर टोल और सराय काले खां में कारोबारी पराग घोष लापता वाले दिन यानी गत 27 अक्टूबर को ही कैद मिले हैं।.................... पुलिस के मुताबिक सोसायटी से निकलने से पहले ही कारोबारी पराग घोष ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। वह अपने साथ में लैपटॉप लेकर गए थे। 27 अक्टूबर के बाद से ही मोबाइल ऑन न होने के कारण उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली। हालांकि, वह आखिरी बार इंदिरापुरम स्थित एटीएम से पैसे निकालते समय और एक मॉल से अकेले बाहर निकलते समय कैमरे में कैद मिले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। नौ दिन बाद बुधवार को उनकी लोकेशन दिल्ली के गाजीपुर टोल पर मिली। इसके बाद बृहस्पतिवार को 27 अक्टूबर की ही फुटेज में सराय काले खां के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।...................
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि कारोबारी पराग घोष अपनी मर्जी से कहीं चले गए हैं। लेकिन, अब तक मिली लोकेशन गत 27 अक्टूबर की ही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पराग घोष वर्तमान में कहां और किस स्थिति में हैं। इस सवाल का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस का कहना है कि सराय काले खां से बाद में कोई कैमरा नहीं मिला है, जिसमें पराग घोष को तलाशा जाए। हालांकि, दिल्ली व हरियाणा जाने की संभावना के चलते तीन टीमें वहां रवाना कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही पराग घोष का पता लगाकर उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। वह क्यों लापता हुए, इसका पता उनके बरामद होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह था मामला ................. आशियाना पॉम कोर्ट सोसायटी में रहने वाले पराग घोष गत 27 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे काम के सिलसिले में कार लेकर घर से निकले थे। दोपहर के बाद पत्नी ने फोन किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी पराग का सुराग न लगने पर पत्नी ने 28 अक्टूबर को सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पराग ने घर से निकलने के एक घंटे बाद इंदिरापुरम के एटीएम से पैसे निकाले और फिर मॉल से निकलते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इसके बपाद से उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed