{"_id":"5fa3da4a8ebc3e9b7638b7ed","slug":"ghaziabad1604573770","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड को कंबल और हीटर सौंप दिखाई मानवता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सुरक्षा गार्ड को कंबल और हीटर सौंप दिखाई मानवता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा गार्ड को कंबल और हीटर सौंप दिखाई मानवता
विज्ञापन
- ज्ञानखंड की आस्था सोसायटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
ज्ञानखंंड-1 की आस्था सोसायटी में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सुरक्षा गार्ड को कंबल और हीटर सौंप कर मानवता दिखाई है। सुरक्षा गार्ड पिछले कई दिनों से सर्द मौसम में डयूटी देने के दौरान परेशानी झेलता था। कंबल सौंपने पर लोगों ने पदाधिकारियों की सराहना की है।
यहां रहने वाले प्रदीप उनियाल का कहना है कि रात के समय मौसम सर्द होने की वजह से ठंड ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सोसायटी के सुरक्षा गार्ड को डयूटी देने में दिक्कत होती थी। यह मामला जब संज्ञान में आया तो स्थानीय लोगों से मिलकर गार्ड को कंबल के साथ हीटर भी दिया। उनका कहना है कि समाज के लोग एकत्रित होकर सर्दियों के मौसम में सड़क किनारे सो रहे जरूरतमंदों को प्रतिवर्ष कंबल ओढ़ाने का काम करते हैं। इस दौरान शोभाराम शर्मा , प्रवेश गुप्ता, सुनील आदि मौजूद रहे।
--------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन