फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिन में चेकिंग, शाम को फुट पेट्रोलिंग और रात में गश्त

दिन में चेकिंग, शाम को फुट पेट्रोलिंग और रात में गश्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित............
विज्ञापन
- अपराध मुक्त त्योहार संपन्न कराने को पुलिस ने कसी कमर, बनाया सुरक्षा प्लान - थाने में रहेंगे सिर्फ तीन पुलिसकर्मी, शाम 5 से रात 12 बजे तक सड़क पर रहेगी सारी पुलिस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। बीते कुछ दिनों से जिले में बढ़े अपराध के ग्राफ के मद्देनजर पुलिस ने त्योहारी सीजन को अपराध-मुक्त संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। इसके तहत सड़क से लेकर बाजारों तक सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत जिले में सौ से अधिक चेकिंग प्वाइंट्स पर दिन-रात चेकिंग होगी। साथ ही नियमित तौर पर क्षेत्र में गश्त होगी। शाम 5 से लेकर रात 12 बजे के बीच पुलिस का विशेष फोकस रहेगा। इस दौरान पूरे जिले की पुलिस सड़क पर होगी।............ कार्यवाहक एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि त्योहारी सीजन को अपराध मुक्त रखने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। इसके तहत देहात के 35 चेकिंग प्वाइंट्स को मिलाकर पूरे जिले में 100 से अधिक चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंट्स पर पुलिस संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग करेगी। इसके अलावा शाम से देर रात तक दो शिफ्टों में गश्त व चेकिंग का दूसरा चरण जारी होगा। शाम साढ़े 5 से रात 8 बजे तक सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर रहेंगे। इसके बाद रात 8 से रात 12 बजे तक थाने हर चेकिंग प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग होगी।
विज्ञापन
थाने में रहेंगे सिर्फ तीन पुलिसकर्मी............. कार्यवाहक एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरी फोर्स सड़क पर रहेगी। थानों में भी मुंशी, पहरा व डे अफसर के अलावा सारा स्टाफ फील्ड में रहेगी। पुलिस के विभिन्न दफ्तरों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को फील्ड में उतारा जाएगा। फुट पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध वाहन व लोगों की चेकिंग की जाएगी। कुछ भी संदेहास्पद मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी पुलिस.................. सुरक्षा प्लान के तहत सभी प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का फोकस रहेगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा छेड़छाड़ जैसा घटनाओं को रोकने के लिए मिशन शक्ति व एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम भी बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी। होटल, सराय व धर्मशालाओं में औचक छापामारी होगी। साथ ही प्रबंधकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह बिना आईडी के किसी को शरण न दें और किसी व्यक्ति की गतिविधि संदेहास्पद होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
सीजन के पहले त्योहार पर पुलिस के फूले हाथ-पांव................ बुधवार को त्योहारी सीजन का पहला त्योहार करवा चौथ मनाया गया। पूजन के बाद रात में खरीदारी के लिए घर से निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूले रहे। कार्यवाहक एसएसपी ने बताया कि सड़क व बाजारों में भीड़ उमडऩे के मद्देनजर ही रात में फुट पेट्रोलिंग व गश्त कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह प्लान त्योहारी सीजन अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed