फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पत्नी के साथ घूमने गया था युवक, चोरों ने खंगाल डाला घर

पत्नी के साथ घूमने गया था युवक, चोरों ने खंगाल डाला घर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
- विजयनगर के कायरा अपार्टमेंट में हुई घटना, घर लौटने पर पीडि़त को पता चला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के डूंडाहेड़ा में रहने वाले निजी कंपनी के कर्मचारी हरित शर्मा के फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त हरित शर्मा पत्नी के साथ चार दिन के लिए घूमने गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हों घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।..............
कृष्ण वाटिका डूंडाहेड़ा स्थित कायरा अपार्टमेंट में रहने वाले हरित शर्मा नोएडी की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। हरित शर्मा का कहना है कि वह पत्नी करिश्मा के साथ चार दिन के लिए घूमने बाहर गए हुए थे। बाहर जाने से पहले वह नौकरानी कविता सिंह और चौकीदारनी तारा सिंह को फ्लैट पर नजर रखने के लिए कह रहे थे। वापस लौटने पर फ्लैट का ताला टूटादेख उनके होश उड़ गए। चेक करने पर देखा तो अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान गायब मिला। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही नौकरी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed