फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्भवती विवाहिता को गला दबाकर जान लेने की कोशिश

गर्भवती विवाहिता को गला दबाकर जान लेने की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली गर्भवती विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की खातिर प्रताडि़त करते थे। देवर और ससुर पर गंदी नजर रखने का आरोप भी लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।...................
पीडि़ता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में मेरठ निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। बेटा पैदा होने के बाद भी ससुरालियों का उत्पीडऩ नहीं रुका। पीडि़ता का कहना है कि ससुर और देवरउस पर गलत नजर रखते हैं, जिसके चलते कई बार दोनों उसके साथ दुव्र्यवहार भी कर चुके हैं। पीडि़ता का आरोप है कि देवर ने शराब के नशे में कई बार मारपीट भी की। तीन महीने की गर्भवती होने के बाद ससुरालियों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पीडि़ता के पति, देवर व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed