फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध निर्माण करने पर आविप ने दर्ज कराई रिपोर्ट

अवैध निर्माण करने पर आविप ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण करने पर आविप ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
- वसुंधरा सेक्टर 14 निवासी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की तरफ से वसुंधरा सेक्टर 14 में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध निर्माण करने पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि व्यक्ति ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया है। आविप की तरफ से अवर अभियंता ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है।
अवर अभियंता प्रेम प्रकाश ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है कि वसुंधरा सेक्टर 14 में रहने वाले उमेश चंद्र ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत मकान में काम कराया है। उन्होंने भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल पर अवैध निर्माण करने के साथ ही तीसरे तल पर भी कॉलम खड़े कर निर्माण शुरू करा दिया है। इसकी शिकायत उन्हें मिली तो नोटिस जारी किया गया लेकिन उनकी तरफ से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। जिसपर आविप की तरफ थाना इंदिरापुम में अवैध निर्माण करने की शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ का कहना है कि आविप की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed