फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रथम और दिवाकर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सिटी एकेडमी विजयी

प्रथम और दिवाकर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सिटी एकेडमी विजयी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रथम और दिवाकर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सिटी एकेडमी विजयी
विज्ञापन
- पांडेय राज को 27 रन देकर तीन विकेट की सफलता मिली -डीडीए से योगेश ने खेली 57 रन की पारी माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  प्रथम (82) और दिवाकर (67) की नाबाद बल्लेबाजी के दम पर बुधवार को सिटी एकेडमी ने दस विकेट से मैच जीत लिया। मोहन मिकिंस मैदान पर डीडीए ने पहले बल्लेबाजी कर 36.5 ओवर खेलकर 156 रन बनाए। दूसरी पारी में सिटी एकेडमी ने 23.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। दस विकेट से मैच जीतने पर टीम से पांडेय राज को (3/27) को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली। 
स्पोर्ट्स सन बीआर मेमोरियल क्रिकेट लीग में सिटी एकेडमी और डीडीए के बीच 23वें मैच में मुकाबला हुआ। सिटी एकेडमी ने टॉस जीता और फिल्डिंग चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी डीडीए को ओपनर आकाश (05) के रूप में बड़ा झटका लगा।दूसरे छोर पर आर्यन 13 रन बना सके। पांडेय राज के ओवर में टीम से मजबूत विकटें पिच पर टिक नहीं सकीं। नौवें नंबर पर योगेश ने 57 रन की अहम पारी खेली। विशाल 16 के बाद सौरव 31 पर नाबाद रहे। 36.5 ओवर में टीम 156 पर ऑलआउट हो गई। सिटी एकेडमी से पांडेय राज ने 3/27 विकेट और सक्षम को 3/29 विकेट की सफलता मिली। सिटी  एकेडमी से प्रथम सिंह (82 नाबाद )और दिवाकर(67) की शानदार नाबाद बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 159 रन बनाकर मैच दस विकेट से जीत लिया। विजेता टीम के पांडेय राज को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली। 
विज्ञापन
--------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed