फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डॉ हुए कोरोना संक्रमित, सीएचसी पांच दिन के लिए बंद

डॉ हुए कोरोना संक्रमित, सीएचसी पांच दिन के लिए बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
ग़ज़ियाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरादनगर के डॉक्टर और स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने बाद पांच दिन के लिए सीएचसी को बंद कर दिया गया है। मुरादनगर सीएचसी के चार डॉक्टर्स और 10 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके बाद रविवार तक के लिए स्वस्थ्य केंद्र को बंद कर दिया गया है। पिछले पांच दिनों में एक एक करके चार चिकित्सक और 10 स्टाफ के संक्रमित होने के बाद मुरादनगर सीएचसी को मंगलवार को बंद कर दिया गया। सीएचसी ने बताया कि लगातार संक्रमण की संख्या के कारण इसको बंद किया गया है। सभी स्टाफ की जांच और सेनेटाइजेशन के बाद ही सीएचसी को मरीजों के लिए खोला जाएगा।
मुरादनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीपी मथुरिया ने बताया कि पिछले पांच दिनों में अस्पताल के चार डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गया है। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र होने के चलते यहां मास्क काफी कम लगाते हैं। समझाने के बावजूद वह मास्क के बजाय कपड़े से सिर्फ चेहरे को ढक लेते हैं। आशंका है कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के कारण ही डॉक्टर्स और स्टाफ संक्रमण के शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की भीड़ भी काफी हो रही है आजकल। डॉक्टर्स और स्टाफ को संक्रमित होने के बाद पूरे स्टाफ को कोरोना जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच और सेनिटाइजेशन के बाद सोमवार को अस्पताल खोला जाएगा। हालांकि सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने सिर्फ दो डॉक्टर्स और दो अन्य स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed