फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   निगम पार्षद और जीडीए जेई विवाद ने पकड़ा तूल, वीडियो वायरल

निगम पार्षद और जीडीए जेई विवाद ने पकड़ा तूल, वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
सबहेडः नगर निगम पार्षद व जीडीए बोर्ड सदस्य ने जीडीए जेई व सुपरवाइजर पर लगाए अवैध निर्माण करवाने के गंभीर आरोप
विज्ञापन
- जीडीए उपाध्यक्ष से जेई व सुपरवाइजर की संपत्ति की जांच करा कार्रवाई की मांग की माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए जेई व सुपरवाइजर द्वारा नगर निगम पार्षद व प्राधिकरण बोर्ड सदस्य आसिफ खान पर लगाए गए मारपीट के आरोप का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में जीडीए बोर्ड सदस्य आसिफ खान के वायरल वीडियो से प्राधिकरण में हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में बोर्ड सदस्य की ओर से जीडीए अवर अभियंता पर विजयनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।
जीडीए बोर्ड सदस्य ने जीडीए उपाध्यक्ष से अवर अभियंता और सुपरवाइजर की संपत्ति की जांच कराने के साथ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न करने पर उन्होंने जीडीए गेट पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। जीडीए बोर्ड सदस्य ने वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है। वीडियो में जीडीए के बोर्ड सदस्य ने जेई रमेश चंद्र और सुपरवाइजर मजबूत सिंह पर अवैध निर्माण कराने और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने विजयनगर सेक्टर-12 में चल रहे अवैध निर्माण के बाहर खड़े होकर पूरी जानकारी दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र में जीडीए के डूप्लेक्स को तोड़कर लोग अपने हिसाब से बगैर नक्शा पास कराए भवन निर्माण कर रहे हैं। वीडियो में कहा कि क्षेत्र में इस तरह के 50 से ज्यादा अवैध निर्माण चलने की बात कही गई है। उन्होंने वीडियो के जरिए जीडीए उपाध्यक्ष से जेई और सुपरवाइजर को निलंबित करने और इनकी संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की है। बता दें कि जीडीए के जेई और सुपरवाइजर ने नगर निगम पार्षद पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी थी। फिर बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले प्राधिकरण के कर्मचारियों मैं हंगामा प्रदर्शन कर जेडीए सचिव को बोर्ड सदस्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। जिस पर जीडीए सचिव ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed