{"_id":"5fa173bf8ebc3e9b987d7fee","slug":"ghaziabad1604416447","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा में सुविधाओं के नाम पर धोखाधड़ी, जीजा-साले समेत 3 पर केस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हज यात्रा में सुविधाओं के नाम पर धोखाधड़ी, जीजा-साले समेत 3 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारत में भुगतान करने के बावजूद सऊदी अरब में कई सुविधाओं के देने पड़े 2.35 लाख
विज्ञापन
- पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीडि़त ने कोर्ट के जरिये दर्ज कराई एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। हज यात्रा में सुविधा के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुरादनगर निवासी साजिद उमर ने टूर एं़ ट्रैवल्स संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ ककोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। पीडि़त का कहना है कि जिन सुविधाओं का पैसा उनसे भारत में ले लिया गया था, सऊदी अरब जाने पर उन्हें उन्हीं सुविधाओं के लिए 2.35 लाख रुपये अदा करने पड़े। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।.......................
मुरादनगर के मोहल्ला धोबियान निवासी साजिद उमर का कहना है कि उनकी माता जमीला, बुआ जुबैदा निवासी कच्ची रसाय मुरादनगर व फुफेरा भाई रहीश अहमद निवासी बरेली हज के लिए सऊदी अरब जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जाफर निवासी ब्रज विहार कॉलोनी निवासी मुरादनगर से मुलाकात की। जाफर ने जामा मस्जिद दिल्ली स्थित अलखिदमत टूर एंड ट्रैवल्स के प्रोपराइटर मोहम्मद जैद से संपर्क कराया। मोहम्मद जैद, उसके पिता महबूब व साला अजीम ने आरडीसी स्थित अपने ऑफिस बुलाया और प्रति व्यक्ति 1.24 लाख रुपये लेने की बात कही। इसके एवज में 20 दिन की यात्रा में टिकट, वीजा, फोर स्टार होटल में खाना व ट्रांसपोर्ट सेवा देने की बात कही। साजिद उमर का कहना है कि उन्होंने ट्रैवल्स कंपनी के खाते में 16 दिसंबर 2019 को 5 लाख रुपये जमा कर दिए। जिसके बाद जैद ने बताया कि उन्हें 29 दिसंबर को सऊदी जाना है। साजिद उमर का कहना है कि उन्हें 20 की जगह 17 दिन का टिकट मिला। साथ ही जिन सुविधाओं के पैसे व जैद को भारत में दे चुके थे, उन सुविधाओं के लिए उन्हें सऊदी अरब में 2.35 लाख रुपये अदा करने पड़े। भारत आने पर उन्होंने तगादा किया तो आरोपियों ने हत्या की धमकी देते हुए पैसे देने से साफ इन्कार दिया।
विज्ञापन