{"_id":"5fa1561e8ebc3e9bcb6f2292","slug":"ghaziabad1604408862","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को बताए गंभीर बीमारियों से बचाव के टिप्स","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छात्राओं को बताए गंभीर बीमारियों से बचाव के टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः राम चमेली चढ़ा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन
विज्ञापन
- पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर पर वक्ताओं ने दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मेरठ रोड औद्योगिक एरिया स्थित राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में रसायन विभाग की ओर से राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। स्त्रियों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी सूचना (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर) विषय पर देशभर के वक्ताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. कविता शर्मा, स्त्री रोग व प्रसूविशास्त्री डॉ. निधि अरोरा और डॉ. नविनीता रानी ने छात्राओं को इस गंभीर बीमारी से होने वाली समस्याओं व उनके समाधान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं न वक्त पर खाती हैं, न सोती हैं। अपनी सेहत का ख्याल न रख पाने से कई बार शरीर को अनदेखा करने पर गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं।इसके उचित लक्षणों का समय पर पहचान व चिकित्सा से इस बीमारी का निदान संभव है।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नीतू चावला ने छात्राओं को जंक फूड अधिक मीठा, फेट युक्त भोजन व सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन बंद कर अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, विटामिन बी युक्त आहार खाने में ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी । इस मौके पर रसायन विभाग अध्यक्ष डॉ. सीमा अग्रवाल , सह समन्वयक डॉ. मंजू सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
--------
विज्ञापन