फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्कूल में पार्टनर व अध्यक्ष बनाने का झांसा दे साढ़े 9 करोड़ ठगे

स्कूल में पार्टनर व अध्यक्ष बनाने का झांसा दे साढ़े 9 करोड़ ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
- होली एंजल पब्लिक स्कूल सोसायटी कविनगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत अन्य पर दो केस दर्ज
विज्ञापन
- मदद के नाम पर अधिवक्ता से 8 करोड़ हड़़पे, पार्टनर बनाने के नाम पर तीन दोस्तों से डेढ़ करोड़ ठगे माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। होली एंजल पब्लिक स्कूल सोसायटी कविनगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन व अन्य पदाधिकारियों ने स्कूल में पार्टनर व प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर चार लोगों से साढ़े 9 करोड़ रुपये हड़प लिए। इस संबंध में नेहरू नगर निवासी अधिवक्ता रघुवीर सिंह तथा संजयनगर सेक्टर-23 निवासी राहुल सिंह ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी के दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़तों का कहना है कि आरोपी रकम हड़पने के बाद स्कूल व मकान बेचकर फरार हो गए हैं।................... पहले मामले में सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर निवासी अधिवक्ता रघुवीर सिंह का कहना है कि वर्ष 2015 में उनकी जान-पहचान होली एंजल पब्लिक स्कूल सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, पूर्व उपाध्यक्ष व सिद्धार्थ के पिता विपिन जैन, पूर्व प्रबंधक व सिद्धार्थ की पत्नी शानू जैन निवासीगण चिरंजीव विहार, पूर्व उपप्रबंधक साक्षी जिंदल निवासी काशीपुर, पूर्व कोषाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, निवासी हापुड़ तथा दो पूर्व कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु गुप्ता निवासी हापुड़ व प्रद्युम्न कुमार जैन निवासी चिरंजीव विहार से हो गया था। उक्त लोगों ने स्कूल समिति की सभी बातें व गोपनीय दस्तावेज उन्हें दिखाए थे। पूर्व अध्यक्ष ने स्कूल समिति घाटे में चलने की बात कहते हुए सिद्धार्थ जैन ने उनसे आर्थिक मदद मांगी। संबंधों के चलते उन्होंने वर्ष 2015 फरवरी 2020 तक विभिन्न मदद में उक्त लोगों को 8 करोड़ 38 लाख रुपये दे दिए। इस सबके बावजूद भी उपरोक्त स्कूल समिति की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
अध्यक्ष बनाकर डिप्टी रजिस्ट्रार के यहां लगा दी आपत्ति........... इसके बाद उक्त लोगों ने साजिश के तहत स्कूल समिति चलाने से हाथ खड़े कर दिए और उन्हें दिसंबर 2019 में उन्हें समिति का अध्यक्ष बना दिया। रघुवीर सिंह का कहना है कि इसके बाद उन्होंने स्कूल समिति की नई कार्यकारिणी बनाकर डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ के यहां दस्तावेज दाखिल कर दिए। आरोप है कि उक्त लोगों ने 8.38 करोड़ रुपये हड़पने की नीयत से डिप्टी रजिस्ट्रार के यहां आपत्ति दाखिल कर दी। पीडि़त का कहना है कि इस साजिश में मुरादाबाद निवासी विजय कुमार यादव भी शामिल है। रकम मांगने पर उक्त लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------------------------------------------------- तीन लोगों से डेढ़ करोड़ लेकर दे दिया प्रबंधक का पद............. सेक्टर-23 संजयनगर निवासी राहुल सिंह ने होली एंजल्स पब्लिक स्कूल सोसायटी कविनगर के मैनेजर सिद्धार्थ जैन, उनकी पत्नी व पिता पर स्कूल में पार्टनर बनाने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि चिरंजीव विहार निवासी सिद्धार्थ जैन से उनकी करीब 10 वर्षों से दोस्ती है। सिद्धार्थ जैन होली एंजल्स पब्लिक स्कूल सोसायटी कविनगर के मैनेजर हैं। एक दिन सिद्धार्थ जैन, उनके पिता व पत्नी ने उनके सामने स्कूल में पार्टनर बनने का प्रस्ताव रखा। पिता से चर्चा करने के बाद वह स्कूल में पार्टनर बनने के लिए तैयार हो गए। राहुल सिंह का कहना है कि सिद्धार्थ जैन व उनके पिता व पत्नी ने कहा कि उन पर करीब डेढ़ करोड़ की देनदारी है। पार्टनर बनने के लिए वह अदा करनी होगी। इतनी रकम न होने की बात कहने पर उक्त तीनों ने अन्य पार्टनर भी जोडऩे की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने संजयनगर निवासी अजय त्यागी व थाना स्याना, बुलंदशहर के गांव बीटा निवासी दीपक त्यागी को भी पार्टनर बना लिया। इसके बाद डेढ़ करोड़ रुपये स्कूल की एवज में अदा कर दिए। आरोप है कि धोखा देने की नीयत से सिद्धार्थ जैन, उसकी पत्नी व पिता ने उन्हें व उनके पार्टनर्स को अलग-अलग समय पर स्कूल बुलाया और तीनों को ही प्रबंधक का पद दे दिया। साथ ही बाद में पता चला कि उक्त तीनों ने स्कूल को भी अन्य लोगों को बेच रखा है। राहुल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी रकम मांगी तो उक्त लोगों ने धमकी देनी शुरू कर दी और फिलहाल स्कूल व मकान बेचकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed