{"_id":"5fa14d608ebc3e9ba5301dcb","slug":"ghaziabad1604406624","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन मेरिट से बंपर दाखिले, कल से नए नामांकन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ओपन मेरिट से बंपर दाखिले, कल से नए नामांकन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः स्नातक की ओपन मेरिट से विद्यार्थी पांच नवंबर तक ले सकेंगे दाखिले, विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 30 फीसदी सीटें हैं खाली
विज्ञापन
- सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स में हजारों सीटें खाली, 12 तक होंगे नए रजिस्ट्रेशन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पहली ओपन मेरिट लिस्ट से दाखिले को मंगलवार को मारामारी रही। डिग्री कॉलेजों में बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम में बंपर दाखिले हुए हैं। ओपन मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया के साथ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में खाली हजारों सीटों पर प्रवेश के लिए पांच नवंबर से नहीं रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
नए रजिस्ट्रेशन की 12 नवंबर तक चलने वाली प्रक्रिया में विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सेज में करीब 90 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं। ऐसे छात्र जो पूर्व में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके थे, वह अब पंजीकरण कराकर प्रवेश ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन केवल उन्हीं कॉलेज और कोर्स के लिए होगा, जहां सीटें खाली रहेंगी। विश्वविद्यालय के निर्णय से पंजीकरण कराने से वंचित रहे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिले की दौड़ में पिछड़ने वाले और कंपार्टमेंट में उत्तीर्ण छात्र अब पंजीकरण करा सकेंगे।
महानगर के प्रमुख एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 660 सीटों पर 433, बीकॉम में 400 सीटों पर 300 और बीएससी बायो-मैथ में 480 सीटों पर 279 दाखिले हुए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 500 सीटों पर 180 और बीकॉम की 240 सीटों पर 85 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 469 सीटों पर 271 और बीकॉम में 160 सीटों पर 100 दाखिले हुए हैं। महानगर के इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 187 सीटों पर 140, बीकॉम में 80 सीटों पर 60 और बीएससी बायो-मैथ में 160 सीटों पर 62 दाखिले हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 450 सीटों पर 293 दाखिले, बीकॉम में 180 सीटों पर 74 और बीएससी में 240 सीटों पर 48 दाखिले हुए हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 287 सीटों पर 214, बीकॉम में 160 सीटों पर 132 और बीएससी में 180 सीटों पर 147 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए की 538 सीटों पर 410 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------------