{"_id":"5fa14d578ebc3e9b8409f5a9","slug":"ghaziabad1604406615","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों के पास लग रहा कूड़े का ढेर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मंदिरों के पास लग रहा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के पास लग रहा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
-वसुंधरा नहर रोड एवं ग्रीन बेल्ट पर जगह जगह लगा कूड़े का ढेर
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीएचए में मंदिरों के आसपास जगह जगह गंदगी पसरी हुई है। ऐसे में लोग सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। त्योहारी सीजन के दौरान भी मंदिरों के आसपास सफाई ना होने से नाराज लोगों ने अधिकारियों से सफाई की मांग की है।
वसुंधरा, वैशाली, और इंदिरापुरम में मंदिरों के आसपास गंदगी फैली हुई है। इंदिरापुरम में कनावनी पुलिया से हिंडन नहर और ग्रीन बेल्ट बीच से शक्ति खंड चार के सामने बनी प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाली रोड पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। इस रोड पर ग्रीन बेल्ट में कई मंदिर है। वहीं, वसुंधरा में भी ग्रीन बेल्ट वाली रोड के किनारे कई मंदिर है। इन मंदिरों के आसपास कूड़ा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 14 नवंबर को दीपावली और इससे पहले भी कई त्योहार हैं। वही अभी तक मंदिरों के आसपास सफाई नहीं हुई है। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। वैशाली, शालीमार गार्डन, श्याम पार्क, राजेंद्र नगर समेत अन्य स्थानों का भी यही हाल है। नगर निगम के मोहन नगर जोन प्रभारी और जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि जल्द ही सफाई कराकर समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन