{"_id":"5f9eb2ee8ebc3e9baf5cebb5","slug":"ghaziabad1604236014","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय आयुर्वेदिक युुनानी अधिकारी को मिला प्रदेश में औषधि निरीक्षण का चार्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक युुनानी अधिकारी को मिला प्रदेश में औषधि निरीक्षण का चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक युुनानी अधिकारी को मिला प्रदेश का चार्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। गाजियाबाद एवं हापुड़ के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक राना को पूरे प्रदेश के औषधि निरीक्षण का कार्य भार सौंपा गया है। आयुर्वेद निदेशालय की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी के साथ औषधि निरीक्षक पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अभी तक कार्यरत आयुर्वेद निदेशक प्रो.एसएन सिंह को कई बार शिकायतें मिलने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। प्रदेश स्तर पर औषधि निरीक्षक के पद रिक्त हैं और इस पद पर नियुक्ति को लेकर खासी जद्दोजहद चल रही है। शासन के निर्देश पर डा. राना ने सबसे पहले फार्मेसी कंपनियों का ऑन लाइन पंजीकरण शुरु कराया था। आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया था। डॉ. राना ने बताया कि उनकी प्राथमिकता औषधि संबंधी शिकायतों के तुरंत निस्तारण की होगी।
-------------
आशुतोष यादव