फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खेल मैदान को आवंटित ग्रीन बेल्ट पर स्कूलों का कब्जा

खेल मैदान को आवंटित ग्रीन बेल्ट पर स्कूलों का कब्जा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
खेल मैदान को आवंटित ग्रीन बेल्ट पर स्कूलों का कब्जा
केडीबी पब्लिक स्कूल - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः हरित पट्टिओं के आवंटन की शर्तों का उल्लंघन कर रहे महानगर के 13 स्कूल, नोटिस के बावजूद स्थानीय बच्चों को नहीं दी खेलने की सुविधा
विज्ञापन
- शाम 4 बजे से 7 बजे तक स्थानीय बच्चों को मैदान खेल के लिए देने का है प्रावधान - डीएम से हुई शिकायत, एनजीटी में वाद दायर करेंगे भाजपा पार्षद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महानगर के कई स्कूल खेल मैदान के लिए आवंटित की गई हरित पट्टिओं की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। खेल मैदान के लिए आवंटित ग्रीन बेल्ट पर अब स्कूलों का कब्जा हो गया है। शासनादेश और जीडीए के नोटिस के तहत स्कूलों को आवंटित किए गए खेल मैदान को स्थानीय बच्चों के खेलने के लिए निर्धारित समय में निःशुल्क खोलना अनिवार्य है। लेकिन करीब 13 स्कूलों ने शर्तों के साथ लीज पर दी गई हरित पट्टी को बाउंड्रीवॉल कर अपने कब्जे में ले रखा है। अब सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय पार्षदों के इसका विरोध शुरू कर दिया है। स्कूलों की ओर से खेल मैदान को दी गई इन हरित पट्टी का इस्तेमाल स्थानी कॉलोनियों के बच्चों को भी करने नहीं दिया जाता है। जबकि जीडीए की ओर से स्कूलों को कई बार नोटिस थमाया जा चुका है। स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब आरटीआई एक्टिविस्ट आकाश वशिष्ठ ने डीएम अजय शंकर पांडेय से शिकायत कर खेल मैदान के लिए ली गई हरित पट्टीओं को स्थानीय बच्चों के खेलने के लिए खुलवाने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में साफ किया है कि खेल मैदान के लिए दी गई हरित पट्टी पर कई स्कूल संचालकों ने अवैध स्थाई निर्माण कर लिया है। हरित पट्टियों को पूरी तरह उजाड़ कर खाली सपाट मैदान बना दिया गया है। स्थानीय बच्चों को खेलने के लिए मैदान मिल सके, ऐसे में स्कूलों पर दबाव बनाकर आवंटन की शर्तों का पालन कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
------------- इन स्कूलों पर है खेल मैदान के लिए आवंटित हरित पट्टी पर कब्जा करने का आरोपः डीएम अजय शंकर पांडेय और जीडीए में की गई शिकायतों के अनुसार 13 स्कूल संचालकों पर खेल मैदान के लिए शर्तों के साथ आवंटित की गई हरित पट्टी पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इन स्कूलों में गुरुनानक इंटर कॉलेज लोहियानगर, डीडीपीएस गोविंदपुरम, विवेकानंद शिशु मंदिर कविनगर, केडीबी पब्लिक स्कूल कविनगर, लाल बहादुर शास्त्री सैनिक स्कूल कविनगर, शिलर इंस्टिट्यूट राजनगर, खेतान पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर, रोज बेल पब्लिक स्कूल विजयनगर, सोसाइटी ऑफ एडवांस एजुकेशन इंदिरापुरम, पंडित दीनदयाल फाउंडेशन वैशाली, सरस्वती शिशु मंदिर नेहरूनगर, भारतीय ग्राम विकास समिति प्रताप विहार, सीवीसी सोसायटी फॉर सोशल कम्युनिकेशन वैशाली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------- शर्तों का उल्लंघन, खेल मैदान की हरित पट्टी पर कर ली बाउंड्रीवॉलः खेल मैदान के लिए लीज पर दी गई हरित पट्टीयों पर शर्तों का उल्लंघन करते हुए तमाम स्कूल संचालकों ने पक्के निर्माण खड़े कर दिए हैं। साथ ही हरित पट्टीयों के चारों और बाउंड्रीवॉल कर उन्हें स्कूल में शामिल कर लिया है। जबकि शर्तों के तहत केवल कटीले तारों से हरित पट्टीयों की फेंसिंग की जा सकती है। स्कूल संचालकों द्वारा इन खेल मैदानों में बाहरी बच्चों को खेलने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
------------- रोजाना 3 घंटे खेलने की सुविधा का है प्रावधानः जीडीए के नियमों के तहत खेल मैदान के लिए लीज पर दी गई ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल स्थानीय कालोनियों के बच्चे रोजाना तीन घंटे कर सकते हैं। जीडीए के नियमों के तहत बच्चों को खेलने के लिए शाम को 4 बजे से 7बजे तक और गर्मियों के अवकाश में शाम को 6 से 9 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के लिए खुला रखना अनिवार्य है। इसके लिए स्कूल संचालकों को मैदान के बाहर एक बोर्ड लगाना भी अनिवार्य है। लेकिन इन शर्तों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। -------------- उजाड़ दी हरित पट्टियां, एनजीटी में बाद करेंगे दायरः भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने स्कूलों की ओर से खेल मैदान के लिए लीज पर ली गई हरित पट्टीयों के इस्तेमाल की शर्तों के उल्लंघन के मामले में मोर्चा खोला हुआ है। भाजपा पार्षद ने कहा कि स्कूल संचालक शर्तों का उल्लंघन तो कर ही रहे हैं, दूसरी ओर उन्होंने हरित पट्टीयों को पूरी तरह से उजाड़ दिया है। नियम होने के बावजूद स्थानीय बच्चों को खेल मैदानों में खेलने नहीं दिया जाता। हरित पट्टीयों को कटीले तारों की जगह बाउंड्रीवॉल से अवैध रूप से अपने कब्जे में ले लिया गया है। जीडीए व प्रशासन स्तर से कार्रवाई न होने पर अब हरित पट्टीयों के उजाड़ने के मामले में वह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में वाद दायर करेंगे। स्कूलों को खुलेआम मनमानी नहीं करने दी जाएगी। --------------

खेल मैदान को आवंटित ग्रीन बेल्ट पर स्कूलों का कब्जा
विवेकानंद शिशु मंदिर कवि नगर - फोटो : Amar Ujala
विवेकानंद शिशु मंदिर कवि नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed