फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   29 अक्टूबर को जारी होगी ओपन मेरिट

29 अक्टूबर को जारी होगी ओपन मेरिट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
29 अक्टूबर को जारी होगी ओपन मेरिट
मिशन एडमिशन - फोटो : Amar Ujala
नोटः हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन
सबहेडः विद्यार्थियों को ऑफर लेटर डाउनलोड कर 31 अक्टूबर तक कॉलेजों में करने होंगे जमा - फिर चार नवंबर तक कॉलेजों में चलेगी ओपन मेरिट से दाखिला प्रक्रिया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू की ओर से स्नातक कोर्स में दाखिले को पहली ओपन मेरिट 29 अक्टूबर को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने तीसरी कटऑफ की जगह सीधे ओपन मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया है। ओपन मेरिट में विद्यार्थी अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर कॉलेजों में 31 अक्टूबर तक जमा करा सकेंगे। फिर कॉलेज अपनी मेरिट लिस्ट के आधार पर चार नवंबर तक विद्यार्थियों का दाखिला ले सकेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों के पास स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए आखिरी अवसर है। विश्वविद्यालय की ओर से पहले जारी की गई दो मेरिट के बावजूद कॉलेजों में सीटें नहीं भर सकी थी। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने ओपन मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया है। स्नातक में ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले और पहली दो मेरिट में नाम नहीं आ पाने वाले विद्यार्थियों का नाम 29 अक्टूबर को जारी होने वाली ओपन मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuweb.in पर जाकर अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने जिन कॉलेज और कोर्स में पंजीकरण कराया था, ऑफर लेटर भी उसी कोर्स व कॉलेज के लिए मिलेगा। विद्यार्थियों को ऑफर लेटर जमा कराने के लिए तीन दिन का मौका दिया गया है। ऑफर लेटर जमा करने पर विद्यार्थियों को कॉलेजों को रसीद देनी होगी। कॉलेज विद्यार्थियों की ऑफर लेटर के आधार पर मेरिट लिस्ट घोषित करेंगे। कॉलेजों को दाखिला लेने के लिए चार नवंबर तक का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
-------- पांच से 12 नवंबर तक खुलेंगे नए रजिस्ट्रेशन: सीसीएसयू से संबंध डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास एक और मौका है। विश्वविद्यालय की ओर से दाखिले के लिए पांच से 12 नवंबर तक नए सिरे से रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। विद्यार्थियों के पास जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, उन्हीं के लिए पंजीकरण कराने का मौका होगा। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में हुए कम रजिस्ट्रेशन को देखते हुए विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed