फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डूंडाहेड़ा के मुख्य रास्तों को एनएच-9 से जोड़ने की मांग

डूंडाहेड़ा के मुख्य रास्तों को एनएच-9 से जोड़ने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह को लिखा पत्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा गांव वार्ड-27 के लोगों ने क्षेत्र के मुख्य रास्तों को एनएच-9 से जोड़ने की मांग की है। डूंडाहेड़ा गांव में बड़ी आबादी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह से जय पेट्रोल पंप और औद्योगिक क्षेत्र के सामने से रास्ते को एनएच से जोड़ने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जय पेट्रोल पंप और औद्योगिक क्षेत्र के सामने का यह पुराना रास्ता है। यह रास्ता डूंडाहेड़ा, क्रॉसिंग और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है। हजारों लोग इस रास्ते का रोजाना इस्तेमाल करते हैं। एनएच9 पर निर्माण होने के कारण सड़क की ऊंचाई रास्ते से लगभग सात फीट ऊंची हो गई है। ऐसे में सड़क पर चढ़ने और उतरने के लिए ढलान का बनाया जाना बेहद जरूरी है। दूसरी ओर डूंडाहेड़ा अंडरपास के सामने से जाने वाला रास्ता नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है। एनएच9 से जोड़ने के लिए लगभग एक फीट ऊंचाई पर चढ़ने और उतार के लिए ढलान बनाया जाना जरूरी है। मांग करने वाले लोगों में अशित त्यागी, आशाराम त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, रोहित सिंह, शुभम त्यागी सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed