{"_id":"5f982cf88ebc3e9bdc31abc3","slug":"ghaziabad1603808504","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के बच्चे सहित 120 संक्रमित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक साल के बच्चे सहित 120 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल के बच्चे सहित 120 संक्रमित
विज्ञापन
- स्वस्थ हुए 104 डिस्चार्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में 120 नए मरीज आए हैं। संक्रमण मुक्त हुए 104 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल 18154 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 16915 स्वस्थ हो चुके हैं। 1157 का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण की चपेट में आए 82 की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को जिले में कुल 485 मरीज होम आईसोलेशन में थे। एल-3 संतोष अस्पताल में 29 मरीज, एल-2 कोविड अस्पताल में 46 मरीज, राजेंद्र नगर स्थित ईएसआईसी में 33 मरीज भर्ती थे। प्राइवेट अस्पतालों में 297 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली व अन्य जिलों में गाजियाबाद के 134 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण की चपेट में इंदिरापुरम निवासी पति-पत्नी व उनका एक साल का बच्चा भी संक्रमण की चपेट में आया है। अंकुर विहार में 7 से 14 साल के भाई व दो बहनें संक्रमित हुई हैं। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में मां-बेटी संक्रमण क चपेट में आई हैं। प्रताप विहार में पति-पत्नी संक्रमित हुए हैं। वैशाली सेक्टर तीन में बां-बेटे संक्रमण की चपेट में आए हैं। राजनगर की एक सोसायटी में पति-पत्नी, अहिंसा खंड में सात साल की बच्ची, उसकी मां, शक्ति खंड में मां-बेटी, अशोक नगर में पिता-पुत्र, पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल, गोविंदपुरम में पति-पत्नी व बेटा, क्रासिंग रिपब्लिक में बुजुर्ग व उनकी बेटी, कविनगर में बुजुर्ग व उनके दो पोते संक्रमण की चपेट में आए हैं।
आरटीपीसीआर लैब में जांच तीन गुना बढ़ाई
एमएमजी अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में जांच तीन गुना अधिक बढ़ा दी गई है। शुरू में एक दिन में सिर्फ 97 सैंपल की जांच की जा रही थी। बाद में बढ़ाकर 170 से 180 सैंपल की जांच शुरू की गई। अब एक दिन में करीब 450 से ज्यादा जांच की जा रही है। लैब में रविवार को 455 और शनिवार को 430 सैंपल की जांच की गई थी।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दो से तीन दिन में मरीजों को जांच रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------
आशुतोष यादव