{"_id":"5f982ce18ebc3e9bd646eb88","slug":"ghaziabad1603808481","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले 17 स्थान चिंहित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले 17 स्थान चिंहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले 17 स्थान चिंहित
विज्ञापन
- जाम प्वाइंट पर होगी विशेष कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में बढ़ रहे वायु प्रदूषण से निपटने के हरसंभव प्रयास चल रहे हैं। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल रही। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिले में 17 प्रमुख स्थलों को चिन्हित कराया है। इन स्थानों पर प्रदूषण और जाम से निपटने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए 15 अक्टूबर से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है। इसके अलावा इस समय त्योहारी सीजन होने से सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने 17 प्रमुख स्थलों को चिन्हित कराया है। इनमें एबीईएस क्रॉसिंग कट, विजय नगर क्रॉसिंग, तिगरी क्रॉसिंग, संतोष मेडिकल क्रॉसिंग, लालकुआं फ्लाईओवर, आत्माराम स्टील, घंटाघर, मेरठ क्रॉसिंग, राजनगर एक्सटेंशन क्रॉसिंग, सिहानी चुंगी, पुराना बस स्टैंड, साहिबाबाद-सीमापुरी क्रॉसिंग, भोपुरा, लोनी, टीला मोड़ एवं ट्रोनिका सिटी पुलिस स्टेशन के समीप लोनी शामिल है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि संभागीय परिवहन अधिकारी को इन स्थानों पर वाहनों के पीयूएस प्रमाण पत्र और फिटनेस की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुगम रखने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा कार्ययोजना तैयार की जाएगी। लोनी क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लोनी में कच्चे रास्तों एचं टूटी सडक़ों को चिन्हित कर मरम्मत एवं आवश्यक फुटपाथ का निर्माण, हरित पट्टी विकसित करने, सडक़ों की नियमित धुलाई, रोड स्वीपिंग एवं वाटर स्प्रिंकलिंग कार्य, कूड़े का भंडारण एवं निस्तारण के दौरान आग लगने की घटना को रोकने, एंटी स्मॉग गन की स्थापना, अवैध रूप से घरेलू ठोस अपशिष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आदि के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
----------------
आशुतोष यादव
विज्ञापन