{"_id":"5f9819698ebc3e9c01280762","slug":"ghaziabad1603803496","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिप्रा नियो में 32 एचडी कैमरों से होगी लोगों की सुरक्षा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शिप्रा नियो में 32 एचडी कैमरों से होगी लोगों की सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिप्रा नियो में 32 एचडी कैमरों से होगी लोगों की सुरक्षा
विज्ञापन
- मेन एंट्री गेट से लेकर सभी विंग में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- एओए और रेजिडेंट्स के बीच हैंडओवर, सीसीटीवी समेत अन्य मुद्दों पर था विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
इंदिरापुरम की शिप्रा नियो सोसायटी में फैसेलिटी विंग हैंडओवर होने के बाद सोमवार को सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया। लोगों की सुरक्षा के लिए मुख्य गेट और विभिन्न टावर में 32 कैमरों से निगरानी होगी। रेजिडेंट्स और एओए के बीच सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य मुद्दों को लेकर विवाद हो रहा था। वहीं, खराब पड़ी लिफ्टों को भी ठीक करने का काम शुरू हो गया है। अब रेजिडेंट्स को सभी नौ लिफ्टें में आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
बताया कि सोसायटी में बीती 21 अक्टूबर को फैसेलिटी की जिम्मेदारी एओए को हैंडओवर होने के बाद से रेजिडेंट्स लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि रेजिडेंट्स की बिना जानकारी और जीबीएम में अचानक हैंडओवर ले लिया गया। इससे लोगों को ही दिक्कत झेलनी पड़ेंगी। लोगों ने सोसायटी से सीसीटीवी कैमरे हटाने और खराब लिफ्टों के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर कई बार हंगामा और विरोध किया था। जहां हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया था। शिप्रा चौकी में पुलिस के साथ एओए पदाधिकारी और रेजिडेंट्स के बीच कई घंटे वार्ता हुई थी। इसके बाद एओए पदाधिकारियों ने सोमवार को एचडी वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम शुरू कर दिया। वहीं कुल नौ में से खराब पड़ीं लिफ्टों को भी ठीक करने के लिए निजी कंपनी के कर्मचारी जुट गए। एओए पदाधिकारी रोहित गुप्ता ने बताया कि सोसायटी के सभी लोगों की सुरक्षा अब 32 एचडी कैमरों से होगी। मेन एंट्री गेट से लेकर सभी विंग में कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।
---------------------------
समित कुमार
विज्ञापन