फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   व्यापारी समिति ने की सप्ताहिक बंदी पर रोक की मांग

व्यापारी समिति ने की सप्ताहिक बंदी पर रोक की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी समिति ने की सप्ताहिक बंदी पर रोक की मांग
विज्ञापन
- सीएम, डीएम और व्यापारी कल्याण बोर्ड को लिखा पत्र माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  त्योहारों के मद्देनजर व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से साप्ताहिक बंदी पर रोक लगाने की मांग की है। इस बाबत व्यापारी एकता समिति इंंदिरापुरम ने सीएम को पत्र लिखा है। व्यापारियों ने मंदी का दौर खत्म करने के लिए और लोगों की भीड़ को कम करने के लिए यह मांंग की है।  
व्यापारी एकता समिति के संयोजक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि कोरोना काल में व्यापारियों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके बाद प्रशासन से राहत मिलने के बाद व्यापारियों का कारोबार तो शुरू हुआ। लेकिन साप्ताहिक बंदी से अब त्योहार में चिंता सताने लगी है। उन्होंने मांग की है कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए साप्ताहिक बंदी नहीं होनी चाहिए। इससे प्रतिदिन बाजार खुलने पर लोगों की भीड़ भी कम होगी और व्यापारी भी अपना कारोबार कर खुशी-खुशी त्योहार मना पाएंगे। समिति ने पत्र की एक कॉपी डीएम अजय शंकर पांडेय, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश व व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष को भी भेजी है।  
विज्ञापन
---------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed