फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्कूटी की डिक्की में मिले दो लाख रुपये, थाने में किए जमा

स्कूटी की डिक्की में मिले दो लाख रुपये, थाने में किए जमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने के कारण जिले में आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक स्कूटी से स्पेशल स्क्वायड टीम ने दो लाख रुपये बरामद किए। रुपयों का ब्यौरा नहीं देने पर देहात कोतवाली में जमा कर लिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आचार संहिता में 50 हजार से अधिक रुपये ले जाने पर रोक है। यदि कोई 50 हजार रुपये से अधिक लेकर जाएगा तो उसे उन रुपयों का ब्यौरा देना होगा। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे एसएसटी में तैनात इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गांव दरियापुर के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय स्कूटी से एक व्यक्ति आया। जिसे स्कूटी चेक करने के लिए रोका गया। डिग्गी में दो लाख रुपये मिले। व्यक्ति से रुपये का ब्यौरा मांगा गया तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार गुप्ता पुत्र महेशचंद गुप्ता निवासी शक्तिनगर नुमाईश मैदान बताया। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रकम को थाने के मालखाने में जमा किया गया है। विजय कुमार गुप्ता जब रुपयों का ब्यौरा दे देंगे तो उनके रुपये वापस कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed