{"_id":"5f95b2718ebc3e9bd506261c","slug":"ghaziabad1603646065","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दिन बाद जानलेवा हमले की रिपोर्ट की जा सकी दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
23 दिन बाद जानलेवा हमले की रिपोर्ट की जा सकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर।नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी एक युवक पर आवास विकास निवासी पिता-पुत्र ने लकड़ी काटने वाले ग्लाइंडर से बीते दिनों जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ने बेटे का उपचार दिल्ली में कराया। अब ठीक होकर बेटा घर आया तो पिता-पुत्र के खिलाफ घटना के 23 दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी सायरा पत्नी स्व. रहीस ने बताया कि उसका 32 वर्षीय पुत्र दानिश टाइल्स का काम करता है। गत दो अक्टूबर को वह टाइल्स का काम करने के लिए आवास विकास निवासी भूरा के यहां काम करने के लिए गया था। महिला का कहना है कि जब टाइल्स का काम पूरा हो गया तो भूरा और उसके बेटे अरुण ने दानिश से कहा कि वह उनका दरवाजा भी काटकर जाएगा। दानिश ने मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने दानिश से उसका ग्लाइंडर छीन लिया और कहा कि दरवाजा नहीं काटेगा तो वह उसकी गर्दन काट देंगे। दानिश ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर दानिश पर ग्लाइंडर से जानलेवा हमला कर दिया। दानिश ने बचाव किया तो उसकी गर्दन, हाथ और पैर कट गए। दानिश को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दिल्ली रेफर कर दिया था। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि दानिश का दिल्ली में उपचार चल रहा था। जिस कारण उसके परिजन उन्हें तहरीर नहीं दे सके थे। अब तहरीर मिली है तो जानलेवा हमले का मुकदमा पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन