{"_id":"5f95b23e8ebc3e9be3463666","slug":"ghaziabad1603646014","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर और दस टायरा ट्रक में भिडं़त, एक की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डंफर और दस टायरा ट्रक में भिडं़त, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर।देहात कोतवाली क्षेत्र में जैनपुर तिराहे के निकट शनिवार देर रात एक डंफर और 10 टायरा ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें डंफर में सवार एक युवक की मौत हो गई। दोनों वाहनों के भिडऩे के बाद जैनपुर तिराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि, अधिक रात होने के कारण वाहन जाम में अधिक नहीं फंसे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात करीब १२.१५ बजे जैनपुर की तरफ से एक 10 टायरा ट्रक आ रहा था। वहीं विपरीत दिशा से एक डंफर आ रहा था। जैसे ही जैनपुर तिराहे के समीप दोनों वाहन पहुंचे तो एक पैदल जा रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में डंफर चालक अपना संतुलन खो बैठा। जिसके बाद डंफर की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। डंफर में सवार 28 वर्षीय वीरप्रताप पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव हसनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरप्रताप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर वीरप्रताप की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों वाहनों के मलबे को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलाई। जिसके बाद मलबा हटाया गया और जाम को खोला गया। देहात कोतवाल का कहना है कि 10 टायर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया था, लेकिन अज्ञात में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों में हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन