फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोहे के एंगल में उतरे करंट से चार झुलसे, एक की मौत

लोहे के एंगल में उतरे करंट से चार झुलसे, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
नोट : बुलंदशहर के ध्यानार्थ.........
विज्ञापन
फोटो सहित......... - कविनगर इंडस्ट्रियल में पंखे बनाने वाली कंपनी में हुआ हादसा, परिजनों व कर्मचारियों ने काटा हंगामा - गंभीर हालत में एक कर्मचारी सफदरजंग अस्पताल रेफर, मृतक के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में पंखे बनाने वाली एरोलेक कंपनी में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर एक कर्मचारी आकाश राणा (18) निवासी घूकना की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। लोहे का भारी-भरकम एंगल तीसरी मंजिल पर चढ़ाते समय यह हादसा हुआ। करंट से झुलसे कर्मचारियों को सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगल नाम के कर्मचारी की हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों व मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए कंपनी के सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।.......... कविनगर औद्योगिक क्षेत्र के स्वदेशी कंपाउंड स्थित सी-190 में एरोलेक कंपनी है। कंपनी में पंखे बनाए जाते हैं। बताया गया है कि शनिवार शाम करीब चार बजे कंपनी के कुछ कर्मचारी लोहे की भारी-भरकम एंगल को तीसरी मंजिल पर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का एंगल ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट उतर आया। करंट लगने से घूकना निवासी आकाश राणा, सेवानगर निवासी हरीश व शिवम तथा कंपनी में रहने वाला मंगल गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य कर्मचारियों ने चारों को डायमंड फ्लाई ओवर स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हालत नाजुक होने के कारण मंगल को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हरीश को छुट्टी के दे दी गई, शिवम सर्वोदय अस्पताल में उपचाररत है। घटना के बाद मृतक के परिजनों व अन्य कर्मचारियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन व मालिक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मां-बहन का इकलौता सहारा था आकाश................. परिजनों के मुताबिक आकाश मूलरूप से खुर्जा देहात, बुलंदशहर के गांव बसैंदुआ का रहने वाला था। करीब 14 साल पहले जब वह 4 साल का था, तभी उसके पिता सुधीर कुमार का देहांत हो गया था। उसके बाद परिवार रोजी-रोटी की तलाश में गाजियाबाद आ गया। गाजियाबाद के घूकना गांव में आकाश अपनी मां सीमा राणा और बड़ी बहन दिव्या राणा के साथ किराए के मकान में रहता था। वह अपनी मां-बहन का इकलौता सहारा था। उसकी मौत के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने भी दी तहरीर............... हादसे की जानकारी लगने ही विद्युत निगम के अधिकारियों ने भी कविनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने कंपनी पर अनाधिकृत तरीके से बिजली संबंधित कार्य कराने का आरोप लगाया। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि कंपनी नवयुग मार्केट निवासी सुधीर गर्ग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed