{"_id":"5f902a2f8ebc3e9b966165ed","slug":"ghaziabad1603283503","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायनेस क्लब ने आयोजित किया गरबा डांस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लायनेस क्लब ने आयोजित किया गरबा डांस
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन
लायनेस क्लब ने आयोजित किया गरबा डांस
- रॉयल टावर सहेलियों ने किया गरबा डांस
- माता रानी के भजनों पर झूमीं महिलाएं
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कोविड-19 संक्रमण की वजह से भले ही सोसायटी स्तर पर गरबा आयोजित नहीं हो रहा लेकिन महिलाओं ने अपनी सहेलियों के साथ गरबा कार्यक्रम रखना शुरू कर दिया है। यह अलग बात है कि इस तरह के कार्यक्रम में पांच से आठ सखियां ही शामिल होती हैं। लायनेस क्लब अपराजिता की ओर से ही रॉयल टावर निवासी प्रीति जैन के घर पर गरबा नृत्य आयोजित किया गया।
क्लब की अध्यक्ष जॉली जैन ने बताया कि दरअसल क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर गरबा नृत्य का आयोजन किया जाता रहा है। वहीं इस बार कोविड की वजह से पहले तो इस कार्यक्रम को स्थगित ही किया गया। इसके बाद यह तय किया गया कि रॉयल टावर में रहने वाली जो क्लब की सदस्याएं हैं, उन्हीं के बीच गरबा आयोजित की जाए। ऐसे में सोसायटी में रहने वाली प्रीति के घर के पार्क में इसका आयोजन हुआ। नवरात्र के दौरान आयोजित इस गरबा डांस में महिलाओं ने माता रानी के भजनों पर जमकर गरबा नृत्य किया। इसके साथ ही महिलाओं ने इस मौके पर लोक गीत भी गाए और अंत में फिल्मी गानों पर जमकर झूमीं। इस नृत्य में सीमा, नीरू, प्रियंका, मीनाक्षी, लोपा, गायत्री आदि शामिल रही।
विज्ञापन