फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नाबालिग टीबी मरीजों को दिए पोषण चीजें

नाबालिग टीबी मरीजों को दिए पोषण चीजें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो लगा सकते हैं
विज्ञापन
नाबालिग टीबी मरीजों को दिए पोषण चीजें - जिला क्षय रोग केंद्र पर चल रहा है इलाज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में इलाज करा रहे नाबालिग टीबी मरीजों को रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ की ने प्रोटीन पाउडर व अन्य पोषक चीजें वितरित की। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग क्षय रोगियों को फेस मॉस्क भी वितरित किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ फिजीशियन डा. आरसी गुप्ता ने कहा कि क्षय रोगियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए बेहतर पोषण की जरूरत होती है। शासन की ओर से क्षय रोगियों को हर माह पांच सौ रुपये निक्षय पोषण योजना के तहत दिए जाते हैं। 
बुधवार को रोटरी क्लब की ओर से दी गई पोषण सहायता के लिए सीएमएस डा. संजय तेवतिया ने आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग करते रहने का आह्वान किया। सीएमएस ने बच्चों को समझाया कि टीबी का उपचार बीच में छोड़ना खतरनाक होता है और फिर दवाई असर करना बंद कर देती है। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि 445 बच्चों को अलग-अलग संस्थाओं ने गोद लिया था। इलाज के बाद 437 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एमडीआर और एक्सट्रा पल्मोनरी आठ बच्चों का अभी इलाज चल रहा है। रोटरी के अध्यक्ष रोटेरियन रजत गुप्ता, सचिव रोटेरियन सचिन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गर्ग, रोटेरियन मोहित गुप्ता, टीबी विभाग की कोर्डिनेटर दीपाली गुप्ता, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुमनलता यादव, टीबीएचबी नागेंद्र सिंह और एलटी मनोज कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed