{"_id":"5f902a0f8ebc3e9bde7bd70b","slug":"ghaziabad1603283471","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक से मारपीट कर रोडवेज के शीशे तोड़े, परिचालक से कैश लूटने की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चालक से मारपीट कर रोडवेज के शीशे तोड़े, परिचालक से कैश लूटने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर बुलंदशहर निवासी पीडि़त चालक ने ली कोर्ट की शरण
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। साइड न देने के बहाने रोडवेज बस रूकवाकर चालक से मारपीट कर शीशे तोडऩे तथा परिचालक से कैश भरा बैग लूटने की कोशिश के मामले में मसूरी पुलिस ने कार सवार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़त चालक रोहित निवासी बरौली, बुलंदशहर का कहना है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कार सवार लोगों के खिलाफ लूट की कोशिश, मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया गया है।..................
थाना स्याना, बुलंदशहर के ग्राम बरौली बासदेवपुर निवासी रोहित कुमार का कहना है कि वह रोडवेज में चालक हैं। गत 23 नवंबर 2018 को वह परिचालक रामजी शरण के साथ बरेली-दिल्ली मार्ग पर बस ले जा रहे थे। मसूरी थानाक्षेत्र में एनएच-9 स्थित बांके बिहारी डेंटल कॉलेज के पास एक आई-20 कार ने ओवरटेक कर बस रूकवा दी। आरोप है कि कार सवारों ने साइड न देने की बात कहते हुए उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और बस के शीशे तोड़ दिए। यात्रियों की मदद से हमलावरों को नीचे उतारा गया तो उन्होंने परिचालक रामजी शरण से कैश भरा बैग लूटने की कोशिश की। कंट्रोल रूम पर फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां, पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बजाय आरोपियों को ऐसे रही जाने दिया। थाने में दो हमलावरों की पहचान सिरसपुर दिल्ली निवासी सुशील व उसके भाई मोनू के रूप में हुई। जबकि दो महिला व एक पुरूष की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन