फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एडीएम से मिले लाजपत नगर के व्यापारी

एडीएम से मिले लाजपत नगर के व्यापारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
एडीएम से मिले लाजपत नगर के व्यापारी
विज्ञापन
साहिबाबाद। दुकान बंदी के समय को परिवर्तित करने की मांग और अपनी अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को लाजपत नगर के व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम से मिला। इस दौरान एडीएम ने सभी व्यापारियों की समस्याएं सुनी और उन पर विचार कर जल्द ही व्यापारियों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
व्यापार मंडल  के अध्यक्ष जगपाल देहरान के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपनी समस्या एडीएम के समख्ज्ञ रखी और अपना ज्ञापन सौंपा। महामंत्री निशांत कौशिक ने बताया कि एडीएम को ज्ञापन देने से पूर्व उन लोगों ने लाजपत नगर के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया। इसके बाद  पार्षद अनिल राणा को इसके बारे में अवगत कराया और पार्षद के ही साथ बुधवार को एडीएम से मिले। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से आने वाले त्योहार को देखते हुए दुकान बंद होने के समय मे फेरबदल किए जाने की मांग की है। इस मौके पर कर्मवीर तेवतिया, धर्मेंद्र गोलू, कपिल भगत, सोनू साहनी, योगेश त्यागीव अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed