फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खेत पर गई युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खेत पर गई युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह शौच को गई युवती के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरेाप है कि वारदात में आरोपी की मदद एक महिला ने की थी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। जबकि, आरेापी महिला अभी फरार है। साथ ही पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की ननिहाल अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में है। बीते दिनों वह अपनी ननिहाल आई हुई थी। रविवार सुबह वह घर से शौच के लिए खेत पर गई थी। जहां पहले से गांव निवासी एक युवक मौजूद था। उस दौरान उसके साथ एक महिला भी वहां मौजूद थी। पीडि़ता जब खेत पर पहुंची तो आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पीडि़ता बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता अपनी ननिहाल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अनिल पुत्र धर्मेंद्र को दबोच लिया गया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed