{"_id":"5f8f26ac8ebc3e75017f7305","slug":"ghaziabad1603217068","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गए वृद्ध का मिला शव, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बकरी चराने गए वृद्ध का मिला शव, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना निवासी अधेड़ ग्रामीण की अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंक दिया। बताया गया कि वह घर से बकरी चराने के लिए गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरसैना शौकेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि गांव बुकलाना निवासी 55 वर्षीय चन्द्रपाल सोमवार दोपहर बकरी चराने गया था। पांच बजे तक चन्द्रपाल को बसी बांगर के रास्ते पर बकरी चराते हुए देखा गया था। छह बजे तक जब चन्द्रपाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और चन्द्रपाल की खोज शुरू कर दी। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सोमवार देर रात बसीबांगर-चंदियाना मार्ग स्थित एक ईंख के खेत में चन्द्रपाल का शव पड़ा मिला। एसओ ने बताया कि चन्द्रपाल के कान पर चोट के निशान थे और नाक से खून आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया के मृतक का पुत्र बिजनोर पुलिस में है। मृतक के पुत्र राजकुमार ने फिलहाल शव के पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन