फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बेसहारा जानवरों को खाना खिलाने पर पड़ोसियों ने की मारपीट

बेसहारा जानवरों को खाना खिलाने पर पड़ोसियों ने की मारपीट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
- सेक्टर-23 संजयनगर में कुत्ते को रेस्क्यू करने पर पड़ोसियों ने युवती के साथ की घटना
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के फोन से हरकत में आई पुलिस, 7 पर एफआईआर दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के सेक्टर-23 संजयनगर में युवती के साथ पड़ोसियों द्वारा गाली-गलौच व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का कहना है कि वह बेसहारा जानवरों को खाना खिलाती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। इसी बात को लेकर पड़ोसी उनसे चिढ़ते हैं। उक्त मामले में केंद्रीय मंत्री व पीपुल फॉर एनिमल की संचालिका मेनका गांधी का फोन आने पर कविनगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।.............
सेक्टर-23 संजयनगर निवासी कोमल रावत का कहना है कि वह अपने एरिया में रहने वाले बेसहारा जानवरों को खाना खिलाती हैं, जिसके चलते पड़ोसी उनसे घृणा करते हुए गाली-गलौच व अभद्रता करते हैं। कोमल रावत का आरोप है कि एक लावारिस कुत्ते की देखरेख करने को लेकर पड़ोस में रहने वाले लोकेश, इमरान, मतलूब आदि लोगों ने उनके साथ हाथापाई और गाली गलौज करते हुए घर में तोडफ़ोड़ की। पीडि़ता का कहना है कि उक्त लोग उन्हें पांच वर्षों से तंग कर रहे हैं। आरोपियों में से कुछ लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मामला बेसहारा जानवरों से जुड़ा होने के कारण पीएफए की संचालिका व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कविनगर एसएचओ को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कोमल रावत की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed