{"_id":"5f8d6e328ebc3e9b9e6c6422","slug":"ghaziabad1603104306","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कार्रवाई की मांग को घेरा एसएसपी दफ्तर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सुरक्षा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कार्रवाई की मांग को घेरा एसएसपी दफ्तर
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्या के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की मांग को लेकर समर्थकों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची रालोद नेत्री डॉ. रेखा चौधरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रालोद नेत्री ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व रालोद नेत्री दीपा त्यागी पर दर्ज कराया थे केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। रालोद नेत्री डॉ. रेखा चौधरी ने खुद की सुरक्षा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपने समर्थकों, वकीलों व अन्य लोगों के साथ मिलकर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया गया कि दीपा त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि दीपक त्यागी द्वारा लगातार पीड़िता को चोटी काटने और मुंह काला करने की सोशल मीडिया पर लगातार धमकी दी जा रही है। मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।.....…............
क्रासिंग रिपब्लिक की यंत्रा पैरामाउंट सोसायटी में रहने वाली डॉ. रेखा चौधरी रालोद नेत्री हैं। वह पूर्व में पार्टी की महिला विंग की मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका कहना है कि मोदीनगर निवासी दीपा त्यागी फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम कर रही है। दीपा त्यागी भी रालोद में पदाधिकारी थीं। गत मार्च माह में दीपा त्यागी ने सोशल मीडिया पर तमाम आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. रेखा चौधरा की आरोप है कि दीपा त्यागी ने एक अक्टूबर को फेसबुक पर उनका फोटो लगाकर अभद्र पोस्ट डालकर उन्हें अपमानित किया। उक्त आपत्तिजनक पोस्ट रालोद के सभी वॉट्सएप ग्रुप में पोस्ट की गई है। तहरीर के आधार पर विजय नगर पुलिस ने दीप त्यागी के खिलाफ केस दर्ज किया था। डॉ. रेखा चौधरी का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक दीपा त्यागी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। उनका कहना है कि दीपा त्यागी अब भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें चोटी काटने और मुंह काला करने की धमकी दे रही है। जिससे वह पूरी तरह से डरी सहमी हुई हैं। इस दौरान दीपा त्यागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ-साथ उन्होंने खुद की सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव विजय गौड़, अजय पाल प्रमुख, अरुण चौधरी (भुल्लन )अध्यक्ष युवा जाट समाज, डाक्टर अजय चौधरी, कृष्णवीर ढाका, अरविंद बालियान महासचिव, लोकेश चौधरी, भूपेंद्र डबास, रविन्द्र चौधरी, राहुल चौधरी, भूपेंद्र बोबी, विनीत चौधरी, सचिन चौधरी, रविन्द्र रावत, धर्मेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन