{"_id":"5f8d6e088ebc3e9bbc066317","slug":"ghaziabad1603104264","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियाकर्मी के घर घुसे बदमाश, जाग होने पर भागे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मीडियाकर्मी के घर घुसे बदमाश, जाग होने पर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में मीडियाकर्मी के घर बदमाशों के घुसने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पहले बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते, घर के लोगों की आंख खुल गई। जिस पर बदमाश सभी की कुंडी लगाकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।...................
विज्ञापन
लोहिया नगर में संजय मित्तल मीडियाकर्मी हैं और परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि रविवार देररात पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर कई बदमाश उनके घर में घुस आए। इसी दौरान हुई आहट से घर में सोए परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाश बाहर से दरवाजों की कुंडी लगाकर फरार हो गए। उधर शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। इसके साथ ही दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन