{"_id":"5f8c84268ebc3e5be450a114","slug":"ghaziabad1603044390","type":"story","status":"publish","title_hn":"127 कोरोना संक्रमित, 206 डिस्चार्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
127 कोरोना संक्रमित, 206 डिस्चार्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में जिले में 127 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमण मुक्त हुए 206 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल 17089 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 15845 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की चपेट में आने से 81 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 1163 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
-----------