फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी होगा दांत का उपचार 

अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी होगा दांत का उपचार 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी होगा दांत का उपचार 
विज्ञापन
- अभी तक संयुक्त एवं एमएमजी अस्पताल में थे डेंटल सर्जन  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। डेंटल सर्जन की नियुक्ति होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को इलाज मिल सकेगा। अभी तक सिर्फ जिला एमएमजी अस्पताल एवं संयुक्त अस्पताल में डेंटल सर्जन की नियुक्ति थी। संयुक्त अस्पताल को कोविड लेवल-2 बनाए जाने पर वहां दांत का इलाज बंद हो गया। सिर्फ एमएमजी अस्पताल में ही में मरीजों का इलाज चल रहा था। नई व्यवस्था के तहत अब सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंटल ओटी भी तैयार की जाएगी। 
खान-पान और जीवन शैली में बदलाव के चलते लोगों को दांतों की काफी परेशानी हो रही हैं। दांतों का जो इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क हो जाता है, उसी के प्राइवेट डाक्टर एक हजार से दस हजार तक खर्च लेते हैं। सक्षम लोग तो इलाज करा लेते हैं, लेकिन सामान्य लोग परेशान होते हैं। अब शासन स्तर से डेंटल सर्जन की नियुक्ति की गई है। गाजियाबाद में चारों सीएचसी पर डेंटल सर्जन का एक-एक पद सृजित किया गया है और उन पर नियुक्ति भी कर दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इसके लिए डेंटल सर्जन से सुझाव मांगे गए हैं। उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए शासन को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
------------ आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed