फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीएम योगी आज ई—शिलान्यास के माध्यम से देंगे पंचायतों को तोहफा 

सीएम योगी आज ई—शिलान्यास के माध्यम से देंगे पंचायतों को तोहफा 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्राम पंचायतों के चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार 19 अक्टूबर को प्रदेश की ग्राम पंचायतों को तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री सभी ग्राम पंचायतों में निर्मित किए गए सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवनों को लोकार्पण करेंगे इसके साथ ही सामुदायिक शौचालयों एवं ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। 19 अक्तूबर की सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। 
पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान,वित्त आयोग एवं स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण व मनरेगा कनवर्जेंस के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे हैं। इस लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/up/panchayat/ के जरिए ग्राम के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी मेंबर्स, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, पंचायत राज विभाग एवं ग्राम विकास विभाग के समस्त कर्मचारी, अधिकारी, कंसल्टेंट्स एवं सभी कर्मियों को जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर के समस्त विभागों के कर्मचारी, सभी आशा,आंगनवाड़ी एवं समस्त सफाई कर्मी एवं ग्राम पंचायतों के नागरिकों को भी जोड़ा जा रहा है। जिले के सभी गांव में लगभग सामुदायिक शौचालय बन कर तैयार हैं। इसमें महिलाओं के लिए अलग से शौचालय भी बनाये गए हैं उन सभी का लोकार्पण होगा।इसके अलावा 2 पंचायत भवन का लोकार्पण और 30 का शिलान्यास होगा। जिला पंचायती राज अधिकारी में बताया कि सारी तैयारी पूरी हो गईं हैं। इसका प्रसारण भी दिखाए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed