फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक पर रखा डिलीवरी ब्वॉय का बैग चोरी

बाइक पर रखा डिलीवरी ब्वॉय का बैग चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद।  शालीमार गार्डन में ऑनलाइन मंगाए सामान की डिलीवरी देने गए युवक की बाइक से चोरों ने सामान से भरा बैग ही चोरी कर लिया। पीडि़त डिलीवरी देकर वापस आया तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गली नंबर एक घूकना गाजियाबाद में कपिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शालीमार गार्डन में एक फ्लैट में सुबह करीब साढे ग्यारह बजे सामाल डिलीवर करने के लिए गए थे। जब वापस लौटे तो बाइक पर रखा हुआ बैग गायब था। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिला। पीडि़त ने बताया कि बैग में करीब २५ हजार रुपये का सामान था। इसके बाद पीडि़त ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed