{"_id":"5f8b29038ebc3e9bb80b98ee","slug":"ghaziabad1602955523","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में श्रमिक दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दीपक मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। मृतक की पत्नी ने एक युवक पर पति की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेड़ा कीरत निवासी महिला तनु ने बताया कि उसके 28 वर्षीय पति दीपक धमेड़ा कीरत के ईट भट्टे पर मजूदरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया कि 15 अक्टूबर को गांव सरदारनगर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र गुलीचंद मजदूरी करने के लिए उसके पति दीपक को घर से लेकर गया था। प्रवीण कुमार का धमेड़ा कीरत के एक ईट भट्टे पर ट्रैक्टर चलता है। आरोप है कि 15 अक्टूबर की शाम को प्रवीण और उसके पति दीपक में काम को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद प्रवीण कुमार ने उसके पति को बुरी तरह से पीट दिया। राहगीरों ने दीपक को उसके घर छोड़ दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी और अन्य परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, दूसरी ओर आरोपी पक्ष के परिवार का कहना है कि दीपक शराब का आदी था। तीन दिन पहले वह शराब के नशे में प्रवीण को रास्ते में मिला। प्रवीण ने बाइक से उसे लिफ्ट दी। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। बाद में अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन