फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हिमालय तनिष्क अपार्टमेंट में वर्किंग कमेटी का हुआ गठन

हिमालय तनिष्क अपार्टमेंट में वर्किंग कमेटी का हुआ गठन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
सबहेडः वर्किंग कमेटी में नीरज शर्मा, अंकित शर्मा, ओपी कौशिक सहित अन्य को मिली जगह
विज्ञापन
- सोसाइटी में हैं मेंटेनेंस सहित तमाम समस्याएं, आरडब्लूए का जल्द से जल्द गठन होगा प्राथमिकता माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित हिमालया तनिष्का अपार्टमेंट में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिल्डर द्वारा रखरखाव संबंधी (मेंटेनेंस) कार्यों को पूरा न कराने और पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न करने पर रेजिडेंट्स ने नाराजगी जाहिर की। सोसायटी में आरडब्ल्यूए के गठन से पहले 10 सदस्य वर्किंग कमेटी का गठन किया गया।
वर्किंग कमेटी में नीरज शर्मा, अंकित शर्मा, ओपी कौशिक सहित अन्य निवासियों का चयन किया गया है। वर्किंग कमेटी का चयन होने के बाद रेजिडेंट्स ने सोसायटी में जल्द से जल्द अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के गठन पर मंथन किया। बैठक में वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने एओए गठन के लिए जरूरी कार्रवाई को जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही। साथ ही सोसायटी के अंदर रखरखाव संबंधी समस्याओं के लिए नियमित तौर पर आवाज उठाने की भी बात कही गई। समस्याओं के समाधान के लिए रेजिडेंट्स ने जीडीए और डीएम कार्यालय में भी अपनी शिकायत रखने की बात कही है।
विज्ञापन
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed