फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रदूषण से होने वाली बीमारियां 

प्रदूषण से होने वाली बीमारियां 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण से होने वाली बीमारियां 
विज्ञापन
आईएमए अध्यक्ष एवं चेस्ट फिजीशियन डा. आशीष अग्रवाल का कहना है कि प्रदूषण के कारण हर उम्र के लोग सांस संबंधित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। प्रदूषण से बचाव के लिए जरूरी है कि खानपान और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के कारण स्ट्रोक के 34 प्रतिशत, हृदय रोग के  26 प्रतिशत, फेफड़े के कैंसर 6 प्रतिशत एवं अन्य कारणों से 28 प्रतिशत मौत प्रदूषण के कारण होती है। उन्होंने बताया कि 
- प्रदूषण बच्चों की स्मरण शक्ति पर भी असर डालता है। - गर्भ में पल रहे शिशु पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां गर्भ में ही सामने आ जाती हैं। कई बार उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता है।  - हर उम्र के लोगों में सर्दी-खांसी बढ़ जाती है।  - चर्म रोग बढ़ने के साथ ही कैंसर की संभावना भी बढ़ जाती है। प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के लक्षण  - जुकाम होना, सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, खांसी, टीबी और गले में में इंफेक्शन, साइनस, अस्थमा एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियां वायु प्रदूषण से बचाव -घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मुंह पर मास्क का उपयोग करें। इसके अलावा आंखों पर चश्मा भी लगाएं। ध्यान रखें चेहरे पर लगे मास्क को बार-बार छूना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
-एक मास्क को एक बार ही प्रयोग करें। एक ही मास्क का प्रयोग बार-बार करके आप वायरस और कई तरह के इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं। -घर के बाहर सड़कों को गीला करके रखें ताकि धूल के दूषित कण हवा में न उड़ने पाएं।  -घर से बाहर तभी बाहर टहलने के लिए निकलें जब पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर कम हो। प्रदूषण से बचाव के लिए ऐसी रखें डाइट- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक राणा का कहना है कि आयुर्वेदिक उपाय करके प्रदूषण से बचाव कर सकते हैं। उनका कहना है कि  -खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं  गुड़ खून साफ करता है।  इससे आप प्रदूषण से बचे रहेंगे।  -फेफड़ों को धूल के कणों से बचाने के लिए आप रोजाना एक गिलास गर्म दूध जरूर पियें।  - अदरक का रस और सरसों का तेल नाक में बूंद-बूंद कर डालने से भी आप हानिकारक धूल कणों से भी बचे रहेंगे। - खुद को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।  - शहद में काली मिर्च मिलाकर खाएं, आपके फेफड़े में जमी कफ और गंदगी बाहर निकल जाएगी।  - अजवायन की पत्तियों का पानी पीने से भी व्यक्ति का खून साफ होने के साथ शरीर के भीतर मौजूद दूषित तत्व बाहर निकल जाते हैं। - तुलसी प्रदूषण से आपकी रक्षा करती है, इसलिए रोजाना तुलसी के पत्तों का पानी पीने से आप स्वस्थ बने रहेंगे। - ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का सेवन करना शुरू कर दें।  ------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed