{"_id":"5f8458b38ebc3e5be4509df3","slug":"ghaziabad1602508979","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर बाजारों को पूरे सप्ताह खोलने की मांगी अनुमति","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
त्योहारों पर बाजारों को पूरे सप्ताह खोलने की मांगी अनुमति
विज्ञापन
त्योहारों पर बाजारों को पूरे सप्ताह खोलने की मांगी अनुमति
विज्ञापन
- वैशाली उद्योग व्यापार मंडल ने दिया था ज्ञापन
- भाजपा महानगर अध्यक्ष के पत्र के बाद हुई मीटिंग
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली उद्योग व्यापार मंडल ने त्योहारों के मद्देनजर मिठाई एवं कपड़े के प्रतिष्ठान समेत बाजारों को पूरे सप्ताह खोलने की मांग की है। उन्होंने एक मांग पत्र भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सौंपा था। अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्या के बारे में डीएम को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। सोमवार को व्यापारियों ने डीएम के साथ बैठक की। जहां उन्हें जल्द ही नई गाइडलाइंस में राहत देने का भरोसा दिया गया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनिरुद्ध वशिष्ठ का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान दुकान संचालकों को काफी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। जिसमें दुकानदार न तो बिजली बिल और न ही कर्मचारियों की सैलरी समेत अन्य तरह के जरूरी खर्चों को वहन कर पा रहे थे। ऐसे में अब त्योहार नजदीक आने के दौरान व्यापारियों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। मगर प्रशासन के नियमों के तहत सभी को दुकानें रात नौ बजे तक बंद कर देनी है। इसको लेकर व्यापारियों ने पूरे बाजार को सप्ताह के सातों दिन खोलने की अनुमति देने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने डीएम को उनका पत्र भेजने के बाद एक मीटिंग भी कराई। जहां सभी व्यापारी अपनी मांगों को अच्छे से रख पाए। डीएम ने जल्द ही नई गाइडलाइंस आने की बात कही। तब तक इन्हीं नियमों पर बाजार खुलने की बात कही। मीटिंग में संजय रस्तोगी, संजय माथुर, सागर अग्रवाल, मोती जिंदल, योगेंद्र शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
----------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन