फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नगदी-जेवर लेकर महिला लापता, किशोर का भी सुराग नहीं

नगदी-जेवर लेकर महिला लापता, किशोर का भी सुराग नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला के पति का आरोप है कि वह अपने साथ जेवर व नगदी भी ले गई है। वहीं, दूसरे मामले में 12 वर्षीय छात्र भी घर से लापता हो गया। सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लापता महिला व किशोर की तलाश शुरू कर दी है।..…..........
विज्ञापन
नंदग्राम निवासी युवक का कहना है कि उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी फोन पर एक अज्ञाय व्यक्ति से बात करती थी। उसके ड्यूटी पर जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी से मिलने घर भी आता था। युवक का आरोप है कि गत 7 अक्टूबर को उसकी पत्नी बेटी को लेकर घर से चली गई। साथ ही वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और 46 हजार रुपये भी ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि अज्ञात व्यक्ति की उसकी पत्नी को फुसलाकर ले गया है। सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-------------–------------------ लापता किशोर का सुराग नहीं........... सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मारवाड़ी निवासी मनोज कुमार का कहना है कि उनका 12 वर्षीय बेटा अमन गत 7 अक्टूबर को घर पर था। दोपहर के वक्त वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कोफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर की तलाश के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed